चंपावत । छतार स्थित डिप्टेश्वर शिव मंदिर में 26 जुलाई को शिवार्चन होगा। इसके लिए मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डिप्टेश्वर मंदिर काल सर्प योग के पूजन के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर में रुद्राभिषेक, हवन-यज्ञ के साथ ही भंडारा होगा। रविवार को समिति के सदस्यों ने मंदिर परिसर में सफाई अभियान भी चलाई।
रविवार को डिप्टेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में 26 जुलाई को मंदिर में शिवार्चन करने का निर्णय लिया गया। मंदिर में बीते 20 वर्षो से मंदिर में शिवार्चन का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार सुबह आठ बजे से विशेष पूजा-अनुष्ठान, शिवार्चन और रुद्राभिषेक होगा। हवन-यज्ञ के बाद चार बजे से भंडारा होगा। समिति के सदस्यों ने चाराल क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि वह शिवार्चन में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें। इधर रविवार को डिप्टेश्वर मंदिर परिसर और बेताल बाबा मंदिर मार्ग में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान भी किया गया। बैठक में सचिव विक्रम खाती, प्रकाश पांडेय, शंकर खाती, मोहन खाती, हरीश राय, दिनेश खाती, संजय जोशी, बजीर खाती, गिरीश पांडेय, गौरव पांडेय, सौरभ पांडेय, हीरा सिंह, प्रहलाद सिंह, मोहन पांडेय आदि मौजूद थे।