फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dinesh Became President ukd andolankari

दिनेश पांडेय बने वंचित आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dinesh Became President ukd andolankari
चंपावत में बैठक में मौजूद राज्य आंदोलनकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय में आयोजित चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति की बैठक में चिह्निकरण से वंचित रह गए आंदोलनकारियों के चिह्निकरण की मांग उठाई गई। सक्रिय राज्य आंदोलनकारियों का चिह्निकरण न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान चिह्निकरण से वंचित रह गए आंदोलनकारियों की समिति बनी। इसमें वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय को अध्यक्ष चुना गया। बैठक मेें वक्ताओं का कहना था कि शासन की ओर से आंदोलनकारियों के चिह्निकरण की बात तो की जा रही है लेकिन चिह्निकरण के मानक कड़े होने के कारण चंपावत जिले में 1200 लोगों के सापेक्ष केवल तीन लोग ही आंदोलनकारी घोषित हो पाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने राज्य आंदोलन के दौरान अखबारों में नाम आने वाले आंदोलनकारियों के चिह्निकरण की मांग उठाई। राज्य आंदोलनकारी मंदीप ढेक ने कहा कि चिह्निकरण के मानकों में शिथिलता जरूरी है। राज्य आंदोलनकारी बसंत सिंह तड़ागी की अध्यक्षता में राजू गड़कोटी ने संचालन किया। बैठक में जगदीश जोशी, श्याम नारायण पांडेय, मोहन सिंह चौधरी, नवीन मुरारी, हरीश चौधरी, भूपेंद्र सिंह देव ताऊ, दयाकिशन पांडेय, महेश चंद्र जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed