चंपावत। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की जिला इकाई ने विभिन्न विभागों में जाकर कर्मचारियों से जनसंपर्क किया। बताया कि पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए 31 अक्तूबर तक पोस्टकार्ड भेजो अभियान चलाया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि देश में एक जनवरी 2004 से और उत्तराखंड में एक अक्तूबर 2005 से पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर बाजार आधारित नई पेंशन व्यवस्था को लागू किया गया है। इसमें सेवानिवृत्ति के बाद प्राप्त पेंशन अंतिम वेतन का एक प्रतिशत भी नहीं है। इसमें कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित है।
जनसंपर्क अभियान में संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष इंदुवर जोशी, महासचिव दिवाकर हालदर, उपाध्यक्ष अर्जुन छतोला, संगठन मंत्री विनोद गहतोड़ी, नीरज पांडेय, प्रकाश चंद्र, मुकेश सुतेड़ी, हीरा भट्ट, प्रिया गुसांई, विजेयता राणा, अनीता जोशी, राकेश शर्मा, संजय पांडेय, शंकर पांडेय, हरीश चंद्र, विनोद कुमार, महेश सिंह, गिरीश पांडेय, त्रिभुवन अधिकारी आदि रहे।