फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dimand of Loan in Gumadesh

बैंक से कर्ज पाने को रगड़ गई एड़िया, आज से धरना देंगे पूर्व प्रधान पांडेय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Dimand of Loan in Gumadesh
बैंक कर्ज के लिए सोमवार से धरना देने वाले ग्रामीण मोहन पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। होम स्टे योजना में चयनित होने के बावजूद बैंक से कर्ज न मिलने से नाराज बगोटी गुमदेश के पूर्व ग्राम प्रधान मोहन चंद्र पांडेय 11 जनवरी से कलक्ट्रेट परिसर में बेमियादी धरना देंगे। उन्होंने इसका पत्र डीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र के बगोटी गांव निवासी मोहन का कहना है कि पर्यटन विभाग की होम स्टे योजना में चयन होने के बावजूद उन्हें एसबीआई की पुलहिंडोला शाखा से 10 लाख रुपये का कर्ज नहीं मिल पा रहा है, जबकि वे इसके लिए गारंटर सहित सभी प्रक्रिया पूरी करने के लिए तैयार हैं। डीएम से लेकर सीएम पोर्टल तक शिकायत पहुंचाने के बाद भी समाधान न निकलने पर अब उन्हें धरना देना पड़ रहा है। डीएम को भेजे पत्र में उन्होंने दूरदराज के ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने, गुमदेश में बैंक शाखाओं के विस्तार और सीमांत क्षेत्र में रोजगारपरक योजनाओं को बढ़ावा देने की भी मांग की है।
विज्ञापन

इधर एसबीआई के रिटेल एसेट क्रेडिट सेंटर के मुख्य प्रबंधक जनार्दन चिलकोटी का कहना है कि होम स्टे योजना वाले प्रस्तावित स्थल का मुआयना किया गया है। बगोटी में इस प्रस्ताव की सफलता कम होने के आकलन के आधार पर बैंक ने कर्ज न देने का निर्णय लिया है। हालांकि पर्यटन विभाग की होम स्टे योजना के तहत जिले में 85 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से छह लोगों को नए निर्माण और दोबारा निर्माण के लिए 134.24 लाख रुपये का कर्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed