{"_id":"607b2bc38ebc3edc0649d789","slug":"digital-india-concept-comes-true-tanakpur-news-hld421966989","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी की डिजिटल इंडिया परिकल्पना हो रही साकार : तीरथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी की डिजिटल इंडिया परिकल्पना हो रही साकार : तीरथ
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में ऑनलाइन माध्यम से जियो मोबाइल नेटवर्क का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री तीरथ सि
- फोटो : TANAKPUR
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को मां पूर्णागिरि धाम में जियो मोबाइल नेटवर्क का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी की डिजिटल इंडिया की परिकल्पना साकार हो रही है। राज्य के दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्रों को भी 4जी मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। जियो कंपनी से अतिदुर्गम गांवों को भी पंचायत घरों व मिलन केंद्रों में छोटे टावर लगाकर मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने का आग्रह किया गया है, और कंपनी इस दिशा में काम भी कर रही है।
करीब आठ मिनट तक चली वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने मोबाइल सेवा के लिए धाम के पुजारियों को बधाई दी और रिलायंस कंपनी के मुखिया मुकेश अंबानी व उत्तराखंड हेड का आभार जताया। वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने भी मुख्यमंत्री और जियो मोबाइल ग्रुप का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां पूर्णागिरि धाम देवी मां के 108 शक्तिपीठों में से एक है। जहां देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के वक्त मोबाइल और डेटा कनेक्टिविटी अति महत्वपूर्ण है। मोबाइल सेवा से पूर्णागिरि धाम के श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।
सरकार का प्रयास है कि देवभूमि के धामों से राज्य में तीर्थाटन का विकास हो। सरकार ने पूर्णागिरि दर्शन के लिए आने वाली महिलाओं के लिए रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जियो कंपनी के उत्तराखंड हेड विशाल अग्रवाल, मंदिर समिति के सचिव गिरीश पांडेय, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय, जियो कंपनी के जेसीएम सुमित सिंह आदि थे। बता दें कि जियो कंपनी ने मोबाइल सेवा इस साल जनवरी के प्रथम सप्ताह से शुरू कर दी थी, लेकिन इसका विधिवत शुभारंभ नहीं हो पाया था।