फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Did not cure

नहीं मिला इलाज

Wed, 24 Jun 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 24 Jun 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन

फुरकियाझाला गांव से 13 किमी पैदल चलकर चल्थी के राजकीय एलोपैथिक अस्पताल  (एसएडी) में पहुंचे प्रकाश सिंह मायूस थे।

विज्ञापन


 उनका तीन साल का बेटा सुमित उल्टी, पेट दर्द से बेहाल था लेकिन चल्थी अस्पताल से उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी। यहां से निराश प्रकाश बच्चे का इलाज करने के लिए आसपास के झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचे।

ये हाल उस अस्पताल का है, जहां दो डॉक्टर हैं लेकिन इलाज के लिए अस्पताल में एक भी मौजूद नहीं। एसएडी चल्थी दिसंबर 2006 में खुला था।

वहां एक एलोपैथिक और एक आयुर्वेदिक डॉक्टर की तैनाती है लेकिन अमर उजाला की टीम ने 10:25 बजे अस्पताल का जायजा लिया, तो वहां कोई डॉक्टर, फार्मेसिस्ट  नहीं था।
विज्ञापन


लाखों रुपये से बने इस अस्पताल परिसर में ही स्टाफ को आवास की भी सुविधा है। चार बेड वाले इस अस्पताल में दो बेड टूटे हैं। उनका लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चल्थी के बाद इलाज की सुविधा 38 किमी दूर टनकपुर में है। इसके बावजूद चल्थी अस्पताल का सदुपयोग नहीं हो सका है।

एनएच पर होने वाली दुर्घटनाओं आदि मौकों पर भी अस्पताल में प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल पाता। अस्पताल में मौजूद चतुर्थ श्रेेणी कर्मी सुखबीर का कहना है कि यहां तैनात डॉक्टर टनकपुर से आते-जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed