फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Diclaration should be implimented soon

मुख्यमंत्री की घोषणाओं को जल्द अमलीजामा पहनाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Diclaration should be implimented soon
चंपावत जिला सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद जिला स्तरीय अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने जिला स्तरीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री की ओर से जिले के विकास के लिए की गई घोषणाओं को शीघ्र अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री द्वारा की गई 51 घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने लोनिवि चंपावत को सिमल्टा से कांडा मोटर मार्ग का सुधारीकरण, लधिया पर फुरक्याझाला के पास पैदल पुल, किरोड़ा नाले में पुल की लंबाई 550 मीटर किए जाने संबंधी कार्यों के आगणन उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भिंगराड़ा में आईटीआई के लिए तकनीकी विभाग तथा चंपावत में आधुनिक हाईटेक मार्केटिंग सेंटर निर्माण की घोषणा के लिए ग्राम्य विकास विभाग को कार्यवाही अमल में लाने को कहा। बताया कि देवीधार मेला क्षेत्र में पर्यटकों के लिए व्यू प्वाइंट, छतरी व बैंचेज, दूधपोखरा से कांतेश्वर तक हल्का वाहन मार्ग, मानेश्वर से चंडालकोट पैदल मार्ग, सीम से फुरकियाझाला तक पैदल मार्ग, मंच वन विश्राम गृह मरम्मत, कोतवाली चबूतरा से बालेश्वर-गोलज्यू-क्रांतेश्वर-चंपावत टी स्टेट, घटकू मंदिर-हिडंबा मंदिर-गोल्फकोर्स से मानेश्वर तक पैदल मार्ग मरम्मत की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए अधिकारियों को 15 दिसंबर तक प्रस्ताव व आगणन प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में एसडीएम अनिल गर्ब्याल, शिप्रा जोशी, आरसी गौतम, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, डीडीओ एसके पंत, सीएमओ आरसी पुरोहित, ईई जल निगम वीके जोशी, जल संस्थान विलाल यूनुस, संख्याधिकारी एनबी बचखेती, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed