{"_id":"6161e4ae8ebc3e05e6219b14","slug":"dharana-for-demand-of-teachers-champawat-news-hld440872562","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य और शिक्षकों की तैनाती को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य और शिक्षकों की तैनाती को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू
विज्ञापन
शिक्षकों के खाली पदों को भरने की मांग को लेकर भिंगराड़ा जीआईसी में धरना देते ग्रामीण। फोटो: संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड के जीआईसी भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य और शिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती की मांग के लिए अभिभावकों ने ऐड़ी देवता मंदिर प्रांगण में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शनिवार को देवकी नंदन भट्ट के नेतृत्व में धर्मानंद भट्ट, पूर्णानंद शर्मा, अशोक चंद्र और चंदर सिंह रावत धरने पर बैठे।
इस दौरान हुई बैठक में तय किया गया कि विद्यालय में प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षकों के पद भरे जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में शामिल पीएलवी उमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि अभिभावकों की ओर से पूर्व में भी इन मांगों के लिए जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने के साथ संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर अभिभावकों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
पूर्व प्रधान धर्मानंद भट्ट, ग्राम प्रधान भिंगराड़ा गीता देवी, बीडीसी अशोक भट्ट, ग्राम प्रधान खरही सुनीता बोहरा, बीडीसी चल्थिया कविता टम्टा, पूर्व प्रधान भुवन राय, देवकी नंदन भट्ट, सरपंच चंदर सिंह रावत, सतीश रावत आदि ने प्रदर्शन किया। क्षेत्र के भुवन चंद्र भट्ट, देवकी दत्त भट्ट, भैरव दत्त शर्मा, सतीश भट्ट, नवीन जोशी, कमल भट्ट, भुवन राम आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
भिंगराड़ा में खाली हैं आठ शिक्षकों के आठ पद
चंपावत। भिंगराड़ा जीआईसी में 350 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। प्रधानाचार्य अभिषेक श्रीवास्तव की इस साल कोरोना से मौत होने के बाद से यहां प्रभारी प्रधानाचार्य से काम चल रहा है। वहीं प्रवक्ताओं और एलटी शिक्षकों के आठ पद खाली हैं। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। संवाद
बालातड़ी से भिंगराड़ा भेजे गए तीन प्रवक्ता, ग्रामीणों का ऐतराज
चंपावत। शिक्षकों की कमी के मद्देनजर सीईओ ने बालातड़ी जीआईसी के तीन शिक्षकों को भिंगराड़ा भेज दिया है। सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि बालातड़ी के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता बलवंत प्रसाद, जीवन विज्ञान के सुरेश राम, संस्कृत के प्रवक्ता सीमा आर्या को भिंगराड़ा अस्थायी व्यवस्था में भिंगराड़ा जीआईसी भेजा गया है लेकिन इस आदेश का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।
पाटी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगीरथ भट्ट ने बालातड़ी से तीन शिक्षकों को भिंगराड़ा संबद्ध करने को गलत बता आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। सीईओ को भेजे ज्ञापन में संबद्धता निरस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।