{"_id":"6786a0b9e1830944e00aa8d7","slug":"devotees-worshiped-chamu-baba-in-pancheshwar-champawat-news-c-229-1-shld1019-118446-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पंचेश्वर में श्रद्धालुओं ने की चमू बाबा की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पंचेश्वर में श्रद्धालुओं ने की चमू बाबा की पूजा-अर्चना
Tue, 14 Jan 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पंचेश्वर में पर्व स्नान के साथ दो दिनी उत्तरायणी मेले का समापन हो गया। सुबह से पंचेश्वर स्थित चमू बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। मकर संक्रांति पर्व पर चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के अलावा नेपाल से आए श्रद्धालुओं ने भी मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। इस दौरान लोगों ने अपने बच्चों के यज्ञोपवीत और मुंडन संस्कार संपन्न कराए। यहां आयोजित मेले में दुकानें सजाई गई थी, जिनमें खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ रही। मंदिर में महेश सुतेडी, हरिदत्त, मथुरा दत्त ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। समिति अध्यक्ष जोगा सिंह बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मदन कलौनी राकेश घटाल, सिकंदर बिष्ट, श्याम राम, दीपक बिष्ट, होशियार सिंह, देव सिंह, सूरज सिंह, श्याम पंत, खीमानंद सुतेड़ी, गणेश सिंह, शोबन सिंह, युगल धौनी मौजूद रहे। मंदिर में शांति सुरक्षा को लेकर पंचेश्वर कोतवाली पुलिस व एसएसबी जवान मुस्तैद थे।
बालेश्वर मंदिर में शिवलिंग को घी से ढका
चंपावत। मकर संक्रांति पर बालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। शिवलिंग पर जल चढ़ाकर बालेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया। मंदिर के महंत पवन गिरी ने बताया का मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बालेश्वर महादेव को घृत कमल से स्नान कराने के बाद पूरे शिवलिंग को घी से ढक दिया गया। पूरे माह इसकी पूजा होगी। माघी पूर्णिमा के दिन घी को उतारकर इससे प्रसाद बनाया जाएगा और सभी श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा। इस दौरान रितेश राय, मुक्तेश वर्मा आदि मौजूद रहे।