फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotees will gather in Purnagiri Dham today

पूर्णागिरि धाम में आज उमड़ेंगे श्रद्धालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Devotees will gather in Purnagiri Dham today
मां पूर्णागिरि धाम जा रहे श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
पूर्णागिरि धाम/टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आमद में बीते दो दिनों में भारी कमी आई। बृहस्पतिवार और शुक्रवार सिर्फ नौ हजार श्रद्धालुओं ने देवी धाम पहुंचे। अष्टमी और नवरात्र होने पर शनिवार से श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। इसके लिए मंदिर समिति, मेला प्रशासन और पुलिस ने तगड़े बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि नवरात्र में अष्टमी से श्रद्धालुओं की संख्या में खासा इजाफा होता है। इसके मद्देनजर तैयारियां की गई है। एसपी देवेंद्र पींचा शुक्रवार से अगले तीन दिन मेला क्षेत्र में डेरा डाल सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। मेला मजिस्ट्रेट हिमांशु कफल्टिया का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच भारी भीड़ की संभावना के चलते स्वास्थ्य, सफाई और पेयजल की खास व्यवस्था की जा रही है। पंडित पूरन चंद्र तिवारी ने बताया कि नवरात्र पर यहां आम श्रद्धालु भी अखंड ज्योति प्रज्वलित कर मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन

मासूम बेटे का पता नहीं, अपहरण का मुकदमा
टनकपुर/पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम आई काशीपुर के घिन्नीखेड़ा की एक महिला श्रद्धालु का चार साल के बिछड़े बेटे का पांच दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। घटना से सकते में आई मां तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती है। मां की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशीपुर की मंजू देवी (38) पत्नी लाला राम अपने बेटे वीरेश के अलावा गांव के कुछ लोगों के साथ चार अप्रैल को पूर्णागिरि धाम आई थी। तभी ठुलीगाड़ से बेटा बिछुड़ गया था। बेटे का पता नहीं लगने से सकते में आई मां मंजू देवी दो दिन तक बेहोश रही। सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी की सूचना पर अस्पताल पहुंचीं तहसीलदार पिंकी आर्या ने मंजू देवी से मालूमात की। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दो साल बाद होगा रीठा साहिब का जोड़ मेला
रीठा साहिब (चंपावत)। दुनियाभर में मशहूर रीठा साहिब गुरुद्वारे में दो साल बाद जोड़ मेला होगा। गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि मेला 14 मई से शुरू होकर तीन दिन तक चलेगा। मुख्य मेला 15 मई को होगा। सामान्य रूप से तीन दिनी जोड़ मेले में डेढ़ लाख से अधिक लोग गुरु के द्वार पहुंचते हैं।
कोरोना की वजह से साल 2020 से इस मेले का आयोजन नहीं हो पा रहा था। लगातार दो बार जोड़ मेला नहीं होने से यहां के कारोबार को भी झटका लगा था। नानकमत्ता गुरुद्वारा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के मुताबिक मेले में कोरोना से बचाव के सभी बंदोबस्त किए जाएंगे।

रीठा साहिब सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की साधना और चमत्कारों का समागम रहा है। 1505 में खुद गुरु नानक जी ने यहां आध्यात्मिक चमत्कार दिखाए थे। इसके बाद यहां के कड़ुवे रीठे मीठे हो गए थे। और यही रीठे प्रसाद में गुरुद्वारा आने वाले श्रद्धालुओं को दिए जाते हैं। लधिया और रतिया नदी के संगम पर स्थित रीठा साहिब को यह गुरुद्वारा देश-विदेश में पहचान दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed