{"_id":"68bc746d25122f38e50a8da4","slug":"devotees-returned-with-brahmakamal-after-visiting-chipla-kedar-champawat-news-c-230-1-pth1005-132181-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: छिपला केदार के दर्शन कर ब्रह्मकमल लेकर लौटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: छिपला केदार के दर्शन कर ब्रह्मकमल लेकर लौटे श्रद्धालु
Sat, 06 Sep 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुम्मा नोला मंदिर और राथी हुस्कर केदार मंदिर में श्रद्धालुओं का पारंपरिक तरीके से किया गया स्वागत
धारचूला (पिथौरागढ़)। ग्राम सभा जुम्मा के श्रद्धालु तीन दिवसीय और ग्राम सभा राथी के श्रद्धालु नंगे पांव चार दिवसीय कठिन पैदल यात्रा करते हुए छिपला केदार के दर्शन के बाद लौट आए हैं। 35 से 40 किलोमीटर चलकर ब्रह्म कमल लेकर लौटे श्रद्धालुओं ने जुम्मा के नोला और राथी के हुस्कर केदार मंदिर में इसे देवताओं को अर्पित कर धार्मिक यात्रा पूरी की। छिपला केदार के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर जयकारों के साथ स्वागत किया। राथी के प्रधान हरीश धामी, जुम्मा के सामाजिक कार्यकर्ता नंदन धामी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने छिपला केदार कुंड के पास यज्ञोपवीत संस्कार और अपने पितरों के तर्पण श्राद्ध आदि संपन्न किए। संवाद