{"_id":"58e286d54f1c1bc06e5b5188","slug":"devotees-gathered-at-purnagiri-temple-during-navratras","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रों में मां पूर्णागिरि के दर्शन को उमड़ रही है भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रों में मां पूर्णागिरि के दर्शन को उमड़ रही है भक्तों की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि मंदिर में भक्तों का तांता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में नवरात्र की सप्तमी पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। काली मंदिर से ऊपर मुख्य मंदिर से पहले बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को नियंत्रित करने से श्रद्धालुओं ने आराम से देवी के दर्शन कर धाम में पूजा-अर्चना। इधर, जल संस्थान ने पेयजल सुविधा से वंचित काली मंदिर से मुख्य मंदिर के बीच 640 मीटर सीढ़ीयुक्त पैदल मार्ग में पेयजल की काम चलाऊ व्यवस्था बना दी है, जिससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है।
गत 14 मार्च से से शुरू हुए मेले में वैसे तो हर दिन हजारों की संख्या में भक्त देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं, लेकिन नवरात्र के दिनों में भक्तों की भीड़ खासी बढ़ी है। गर्मी बढ़ने के कारण दिनकी अपेक्षा सुबह-शाम ज्यादा संख्या में भक्त मंदिर में पहुंच रहे हैं। मेला क्षेत्र में पेयजल की किल्लत यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है।
मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम अनिल चन्याल के निर्देश के बाद हरकत में आए जल संस्थान विभाग ने पानी की सुविधा से वंचित काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक के क्षेत्र में जैसे-तैसे काम चलाऊ पानी पहुंचा दिया है। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय के मुताबिक पहुंचाया गया पानी पर्याप्त नहीं है, लेकिन इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
नसेटएनएपीसी ने नेपाल मार्ग में लगाया प्याऊ
टनकपुर। मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित मंदिर जा रहे यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए एनएचपीसी ने बैराज मार्ग पर शीतल जल का प्याऊ लगाने के साथ ही विश्राम करने के लिए शेड बनाया है। सोमवार को यात्रियों को शर्बत भी पिलाया गया। प्रबंधक पीके गुप्ता ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर प्याऊ लगाकर यात्रियों की सेवा की जा रही है।