{"_id":"6a1094dc443ea53b1c089978","slug":"devotees-flock-to-listen-to-the-bhagwat-katha-champawat-news-c-229-1-shld1019-139489-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भागवत कथा सुनने के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भागवत कथा सुनने के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु
Fri, 22 May 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 22 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट और सुंई के चौबे गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दिगालीचौड़ के श्री सिद्ध गणेश मंदिर झड़पतिया खिलपती में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को पुरोहित अनिल जोशी ने अनुष्ठान कराए। दोपहर बाद कथा व्यास राकेश डुकलान ने सृष्टि रचना, समुद्र मंथन, और भक्त प्रह्लाद व ध्रुव के प्रसंगों का वर्णन किया। मुख्य यजमान प्रकाश जोशी, रेनू जोशी, आनंद जोशी गीता जोशी रहे। इधर, सुंई के आदित्य महादेव मंदिर चौबे गांव में श्रीमद्भागवत कथा जारी है। पुरोहित किशोर पांडेय ने अनुष्ठान कराए। कथावाचक व्यास किशोर जोशी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा और गोवर्धन धारण की कथा का प्रसंग सुनाया। मुख्य यजमान प्रकाश चौबे, निर्मला चौबे, राजू चौबे, संतोष चौबे सपत्नीक रहे। मां भगवती मंदिर के पुजारी देवकीनंदन चौबे, आदित्य महादेव मंदिर के पुजारी जगदीश पुजारी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। संवाद
विज्ञापन