{"_id":"5f81f6d68ebc3e9bfe29d568","slug":"devotees-coming-from-outside-on-navratri-will-also-be-able-to-see-maa-purnagiri-tanakpur-news-hld400058469","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र पर पूर्णागिरि धाम आ सकेंगे बाहरी श्रद्घालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र पर पूर्णागिरि धाम आ सकेंगे बाहरी श्रद्घालु
विज्ञापन
बनबसा में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम एसएन पांडे।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। शारदीय नवरात्र पर बाहर से आने वाले श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन कर सकेंगे। मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पहले देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीकरण कराना होगा। चंपावत के प्रवेश द्वार बनबसा स्थित जगबूड़ा पुल पर भी श्रद्धालुओं का कोविड 19 के तहत स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शनिवार को बनबसा में हुई अधिकारियों और मंदिर कमेटी के सदस्यों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बनबसा स्थित यूपी सिंचाई विभाग के विश्रामगृह में हुई इस बैठक में नवरात्र पर पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडे ने इस संबंध में मंदिर कमेटी सदस्यों और अधिकारियों के साथ विचार मंथन किया। तय किया गया कि भारत सरकार और राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर जाने दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को कोविड 19 के तहत सुरक्षा के नियमों का पालन करना जरूरी होगा। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी। भीड़ नियंत्रण को मंदिर को जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रखी जाएगी।
तीर्थ यात्रियों की जांच को बनबसा जगबूड़ा पुल, टनकपुर ककरालीगेट, बूम और ठूलीगाड़ में चेकपोस्ट बनाए जाऐंगे। भारत नेपाल सीमा सील होने के चलते मंदिर के दर्शनों बाद यात्रियों को नेपाल न जाने के लिए चेताया जाएगा। डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नवरात्र से पूर्व ही आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडे ने बताया कि यह व्यवस्था 14 अक्तूबर से लागू होगी। बैठक में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भुवन पांडे, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसपी लोकेश्वर सिंह, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ बीसी पंत, सीएमओ डॉ.अरपी खंडूरी, एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी, लोनिववि के एसडीओ एपीएस बिष्ट, विद्युत विभाग के अवर अभियंता प्रवेंद्र सिंह, टनकपुर नगरपालिका के ईओ डॉ. डीके शर्मा, बनबसा नगर पंचायत के ईओ डॉ. सुबोध रंजन, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, टनकपुर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान आदि थे।