फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devidhura Sangharsh Samiti's gradual fast from today

देवीधुरा संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन आज से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Devidhura Sangharsh Samiti's gradual fast from today
देवीधुरा में दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आंदोलनकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा में क्षेत्र की दस सूत्री मांगों के लिए संघर्ष समिति ने शुक्रवार को नवें दिन भी धरना, प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति की ओर से शनिवार से सांकेतिक धरना, प्रदर्शन के बजाय क्रमिक अनशन का एलान किया है।
विज्ञापन

समिति के आंदोलन को जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, छात्रों और ग्रामीणों ने भी समर्थन दिया है। धरना स्थल पर हुई सभा में आंदोलनकारियों का कहना था कि प्रशासन की ओर से ग्रामीणों के आंदोलन की अनदेखी की जा रही है। नौ दिन बाद भी कोई भी प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल तक नहीं पहुंचा है। इससे आंदोलनकारियों में रोष व्याप्त है। प्रदर्शन करने वालों में गिरीश सिंगवाल, ईश्वरी सिंह बिष्ट, गोकुल कोहली, प्रकाश मेहरा, मनोज कठायत, नवीन सिंह राणा, लोकेश जोशी, दीपक चंद्र जोशी, सूरज सिंह राणा, चंदन सिंह बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed