फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devbhoomi Chief Minister Tourism

देवभूमि में देवस्थान से लगेंगे पर्यटन को पंख: धामी

Thu, 23 Feb 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 23 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Devbhoomi Chief Minister Tourism
चंपावत के घटकू मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नागरिकों से मिलते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में देवस्थान पर्यटन को नई ऊंचाई दे रहा है। इससे धर्म के साथ अर्थ का भी समागम होगा। स्वरोजगार बढ़ने के साथ आर्थिक तरक्की होगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चंपावत के इंसाफ के देव गोरल देव दरबार और घटकू मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सीएम ने यह बात कही। गोरलदेव और घटकू मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। गोरलदेव मंदिर में पंडित बसंत पांडेय व महंत अमित गिरी और घटकू मंदिर में पंडित नवीन तिवारी ने पूजा-अर्चना कराई। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि घटकू और गोरलदेव मंदिर के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन


इस मौके पर घटोत्कच मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष चंपावत विजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, हयात सिंह महरा, भाजपा के सह जिला प्रभारी गणेश भंडारी, श्याम नारायण पांडेय, डॉ. बीसी जोशी, एसपी देवेंद्र पींचा, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा आदि मौजूद थे। बाद में सीएम धामी ने दोनों मंदिर परिसर में लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन तिवारी के पिता के निधन पर संवेदना जताई
चंपावत/टनकपुर। देव दर्शन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी और गिरीश तिवारी के पिता हरीश तिवारी के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक संवेदना जताने वालों में सांसद अजय टम्टा भी साथ थे। इससे पूर्व सीएम ने टनकपुर में उत्तराखंड वन निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के भाई प्रकाश चंद्र गहतोड़ी के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक जताया।


पूर्व विधायक हेमेश डेढ़ घंटे तक रहे पुलिस हिरासत में
चंपावत। शहर में साथियों के साथ घूम रहे कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को विरोध की आशंका पर पुलिस ने डेढ़ घंटे तक हिरासत में रखा। खर्कवाल के साथ कुछ अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पूर्व विधायक को विरोध के अंदेशे को देखते हुए एहतियातन कुछ देर के लिए ले जाया गया। बाद में उन्हें और अन्य कांग्रेस नेताओं को छोड़ दिया गया।

पूर्व विधायक खर्कवाल का कहना है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ बाजार से गुजर रहे थे, तभी खेतीखान तिराहे पर पुलिस ने उनसे बाजार से चले जाने को कहा। खर्कवाल का कहना है कि पार्टी न धामी के कार्यक्रम का विरोध कर रही थी और नहीं ऐसी कोई योजना थी। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों से इस कदर डरी हुई है कि विरोध की आहट के अंदेशे से ही कुचलने पर तुली है। हिरासत में लिए जाने वालों में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बडेला, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक गंगोला, नीरज मिश्रा, सौरभ गिरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा, विमल पांडेय शामिल थे।



मुख्यमंत्री आज विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

चंपावत। जिले के भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 24 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 9.30 बजे से 11.00 बजे तक चंपावत को आदर्श जिला बनाए जाने के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ विशेष समीक्षा बैठक करेंगे। उसके बाद सुबह 11.10 बजे से 11.40 बजे तक नकल विरोधी कानून पारित किए जाने के उपलक्ष्य में युवाओं की ओर से जीआईसी चौक से गोरलचोड़ मैदान तक अभिनंदन रैली में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद 11.45 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय चंपावत का शुभारंभ करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12.55 बजे हेलिकाप्टर से ऊधमसिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। संवाद

चंपावत के घटकू मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नागरिकों से मिलते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद

चंपावत के घटकू मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नागरिकों से मिलते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद

चंपावत के घटकू मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नागरिकों से मिलते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद

चंपावत के घटकू मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नागरिकों से मिलते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed