फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   dev daangar blessed people

देव डांगरों ने भक्तों को आशीर्वाद दिया

Wed, 17 Oct 2018 11:56 PM IST
उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Updated Wed, 17 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
dev daangar blessed people
लोहाघाट में देव डांगरों को कंधे पर बैठाकर ले जाते श्रद्घालु। - फोटो : अमर उजाला
अश्विन नवरात्र की अष्टमी को विभिन्न गांवों से देव डांगर अवतरित होकर ऋषेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दुग्ध स्नान करने के बाद लोहावती नदी में स्नान किया। देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मंगलवार रात डैंसली, कलीगांव, गंगनौला, भुमलाई, राईकोट, रायनगर चौड़ी, बिशुंग, कोलीढेक सहित 12 गांवों में देवी जागरण हुआ। देवी-देवताओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं के कष्टों का निवारण किया।  
विज्ञापन


इन गांवों से बुधवार सुबह देव डांगरों को कंधों में जत्थों के रूप में लाया गया। श्रद्धालु देवी-देवताओं की जयकारा करते हुए चल रहे थे। कहा जाता है कि अष्टमी के दिन ऋषेश्वर मंदिर के समीप बने कुंड में स्नान करने आने वाले देवताओं के मार्ग को अंग्रेज टलक द्वारा बंद कर दिया गया था। गेट पर लोहे का ताला लगा दिया गया। अवतरित हुए ऋषेश्वर के डंगरिया ने अपने मार्ग खोलने के लिए अक्षतों से ताले पर प्रहार किया जिससे ताला टूट गया और गेट खुद ही खुल गया।  
विज्ञापन


लोक कल्याण करते हैं शिव : लाल बाबा  
रमक सूर्य मंदिर में शिव महापुराण जारी है। आठवें दिन बुधवार को कथा वाचक लाल बाबा ने कहा कि भगवान शिव और पार्वती की भक्ति से भक्त का लोक कल्याण होता है। कलाकारों ने शिव पार्वती की झांकी निकाली। अल्मोड़ा से आए कलाकार कल्याण सिंह, पंकज शर्मा ने भजनों से माहौल को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा में रमक के अलावा मंगललेख, सिरना, पोखरी, वारसी, रीठा साहिब, ढोलीगांव आदि जगहों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed