{"_id":"577be9c54f1c1b700c7fab04","slug":"desperate-people-returned-to-the-base-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनाने आए लोग मायूस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनाने आए लोग मायूस लौटे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड बनाने आए लोग मायूस लौटे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील सभागार में बीते कुछ दिनों से चल रहे आधार कार्ड शिविर का संचालन बिना पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों से आईं महिलाओं और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंची महिलाओं ने एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा से मुलाकात कर विरोध जताया।
विज्ञापन
उनका कहना था कि वह बीते कई दिनों से आधार कार्ड पंजीकरण के लिए आ रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें टरका दिया जा रहा है। देवलनाद से आई भागीरथी देवी, रेवती देवी, ममता, लक्ष्मी देवी आदि का कहना है कि वह तीन दिन पहले अपना पंजीकरण करा चुकी हैं, लेकिन उनका नंबर नहीं आ रहा है, जबकि जिन्होंने पूर्व में आधार कार्ड बनाया है, उनके आधार कार्ड के प्रिंट आउट नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम सदर ने कहा कि एक मशीन और एक ही आपरेटर होने तथा उसकी तबीयत खराब होने के कारण हाल फिलहाल शिविर स्थगित कर दिया गया है। शिविर स्थगन के संबंध में सूचना विभाग को सूचित किया गया था।
विज्ञापन