फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deputation not be directly deployed scalar

प्रतिनियुक्ति नहीं, सीधे हो स्केलर की तैनाती

Sat, 20 Feb 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत/टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत/टनकपुर Updated Sat, 20 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन

वन विकास निगम कर्मचारी संगठन विभागीय ढांचे की खामियों के विरोध में आरपार की जंग लड़ेगा। शनिवार को धरने के बाद संगठन ने विभिन्न मांगों पर कार्रवाई होने से पूर्व तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। कहा कि स्केलर के पद के महत्व को देखते हुए प्रतिनियुक्ति पर तैनाती के बजाय वन निगम द्वारा सीधी भर्ती की जाए। उधर, टनकपुर में शनिवार को संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर निगम प्रबंधन पर कर्मचारी हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। उनका यह आंदोलन 23 फरवरी तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


चंपावत में संगठन के प्रभागीय अध्यक्ष महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शन में कहा गया कि महाप्रबंधक के तीन पद न केवल निगम की जरूरत से ज्यादा है, बल्कि फिजूलखर्ची भी। इन्हें घटाने की मांग की गई। डिपो, कुक, सेवक के पदों को सृजित कर दैनिक आधार पर काम कर रहे कर्मियों को तैनात करने की मांग की गई। विरोध करने वालों में हीरा सिंह कुंवर, हरीश चंद्र पंत, भूपेंद्र मेहता, मोहन बड़ेला, गीता महर आदि शामिल थे।
विज्ञापन


टनकपुर में निगम कर्मचारी संगठन के प्रभागीय मंत्री गिरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में कर्मचारी प्रकाष्ठ डिपो नंबर तीन के गेट पर एकत्र हुए और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध-प्रदर्शन में दीवान सिंह मेहता, मोहन चंद्र जोशी, तार दत्त हर्बोला आदि कर्मचारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed