{"_id":"77961f50dfe57ec481c4403076224b7e","slug":"deposit-water-in-the-taps-at-a-degree-of-mercury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलों में जमा पानी, पारा एक डिग्री पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलों में जमा पानी, पारा एक डिग्री पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 10 डिग्री रहा। बुधवार देर रात तीन बजे तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया। पारे के शून्य डिग्री पहुंचने का असर पेयजल लाइनों पर भी पड़ रहा है। जूप, पूल्ड हाउस, जीआईसी मोहल्ला, मांदली, सेलाखोला सहित कई जगह लाइनों में सुबह के वक्त पानी जम रहा है।
विज्ञापन
जल संस्थान के इंजीनियर एसएस थापा का कहना है कि पाइपों में पानी जमने के कारण पेयजल आपूर्ति के समय को सुबह एक घंटा देर से 8:30 बजे किया गया है। वहीं बृहस्पतिवार को कुछ नलों की टोटी और बाल्टी का पानी भी जम गया। इधर, मौसम से बुजुर्गों के अलावा सांस के रोगियों को सबसे ज्यादा तकलीफ हो रही है। जिला अस्पताल में भी पहुंचने वाले मरीजों में अधिकांश मरीज बुखार, जुकाम और ठंड से संबंधित ही आ रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने अब मार्निंग वॉक पर जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
इस समय हवा के बीच लगातार धूप में बैठे रहना नुकसानदायक है। धूप जरूर सेंके, लेकिन हवा वाले स्थान से भी बचें। इस समय सुबह के वक्त सैर करना ठीक नहीं है। अगर जरूरी हो तो पर्याप्त गरम कपड़े पहनकर शाम को घूमा जा सकता है। गरम पानी, ताजा भोजन और अच्छी नींद लें। - डॉ. आरके जोशी, संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन