{"_id":"59a6f6074f1c1be5278b4865","slug":"deploy-promptly-on-vacancies-of-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिकाओं के रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिकाओं के रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती करें
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जीजीआईसी में पीटीए बैठक में मौजूद अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कालेज में शिक्षकों की कमी के चलते पठन पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है। बुधवार को हुई शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती की मांग की गई। तय किया गया कि इस संबंध में शीघ्र विधायक से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया जाएगा।
प्रधानाचार्य हेमंती बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूल की समस्याओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि विद्यालय में प्रवक्ता और एलटी शिक्षकों की भारी कमी है। बताया गया कि एलटी के स्वीकृत 11 पदों के सापेक्ष हिंदी भाषा, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान के पद खाली हैं। जबकि प्रवक्ता में स्वीकृत 10 पदों के सापेक्ष अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, भूगोल और अर्थशास्त्र के विषय के प्रवक्ता के पद खाली हैं।
इस मौके पर कहा गया छात्राएं खुले में बैठ कर मध्यान्ह भोजन करती हैं। बरसात और तेज धूप में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में मध्यान्ह भोजन के लिए टिन शेड बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। विद्यालय के मुख्य भवन के आठ कमरों में की छत की मरम्मत करने की मांग उठाई गई। बताया गया कि बरसात होते ही इन कमरों की छतों से पानी टपकना शुरू हो जाता है। बैठक में नारायण राम टम्टा, रमेश खाती, पुष्पा सामंत, भुवनेश्वरी नेगी, आशा टम्टा, विजेयता राना, आशा पांडेय, निर्मला खाती, इश्वरी दत्त जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
शेखर भट्ट बने अभिभावक संघ के अध्यक्ष
चंपावत। जीजीआईसी में शिक्षक अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। शेखर चंद्र भट्ट को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया। प्रधानाचार्य हेमंती बोरा पदेन उपाध्यक्ष, शिक्षिका विजेयता राना पदेन सचिव, हेमा देवी, तुलसी दत्त तिवारी, रमेश जोशी, सुंदरी जोशी और मंजू जोशी को सदस्य मनोनीत किया गया।