फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Departments and beneficiaries will look at funding

विभागों और लाभार्थियों को मिलने वाले धन पर रहेगी नजर

Mon, 03 Oct 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 03 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन

चंपावत। केंद्रीय योजनाओं को संचालित करने वाले सभी विभागों को अब पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। जिससे कि विभागों और लाभार्थियों को मिलने वाले धन पर सीधी नजर रखी जा सके। जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को हुई पीएफएमएस की एक दिनी कार्यशाला में एडीएम जेएस राठौर ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार की ओर से 15 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने निर्धारित तिथि से पूर्व ही अपने विभागों का रजिस्ट्रेशन कराने के सख्त निर्देश सभी विभागों के अधिकारियों को दिए। 

विज्ञापन


एडीएम ने बताया कि इस पीएफएमएस के माध्यम से ट्रांजेक्शन, पेमेंट, मॉनीटरिंग, एकाउंटिंग की पूरी प्रक्रिया को आसानी से ट्रेस किया जा सकता है। वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार ने बताया कि पीएफएमएस प्रणाली में कोषागार को नोडल एजेंसी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली के तहत सभी विभागों को पीएफएमएस पोर्टल से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए जिला कोषागार कार्यालय में अलग से हेल्प सेंटर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


देहरादून से आए ट्रेनर मनीश रोहिल्ला ने बताया कि सभी विभागों को रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी। इस दौरान पीडी हरगोविंद भट्ट, जिला विकास अधिकारी विवेक उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी श्याम लाल आर्या, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यनारायण, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीएस भंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed