फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration over the Kimatoli-Rosal road disaster

किमतोली-रौसाल सड़क की बदहाली को लेकर प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Demonstration over the Kimatoli-Rosal road disaster
किमतोली-रौंसाल सड़क की बदहाली पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। किमतोली-रौसाल सड़क की बदहाली पर सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित लोगों ने सड़क की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोनिवि से सड़क की हालत ठीक कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों और प्रशासन पर सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाया। शीघ्र सड़क को सही न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि किमतोली-रौंसाल सड़क पर जगह जगह गड्ढे होने के साथ डामर उखड़ा हुआ है। इससे सड़क पर हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय दौरे पर आने वाले जन प्रतिनिधियों के समक्ष सड़क की हालत ठीक करने की मांग की जाती रही है, लेकिन सुदूर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी तो दूरस्थ क्षेत्रों में कभी नहीं आते हैं। अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के बारे में कोई जानकारी नहीं रहती है।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने सड़क की हालत जल्द ठीक न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक राजेंद्र पुनेठा, रमेश राम, भवान सिंह, जवाहर सिंह ,सुनीता देवी, पार्वती, ममता, तारा तिवारी, कलावती, दुर्गा, शांति, जानकी, विमला, गोविंदी, बसंत राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed