फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration of villagers troubled by drinking water shortage with empty utensils

Champawat News: पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीणों का खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन

Mon, 05 Jun 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 05 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers troubled by drinking water shortage with empty utensils
पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोहाघाट सुंई पऊ के लोग गलचौड़ा में खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिल
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के सुई पऊ गांव में इन दिनों जबर्दस्त पेयजल संकट चल रहा है। पेयजल किल्लत झेल रहे ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गलचौड़ा में एकत्र ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सुई लिफ्ट पेयजल योजना 42 साल पुरानी है। इस कारण इसमें बार-बार पाइप लाइन फटने से पेयजल आपूर्ति ठप हो जाती है। कई वर्षों से लोग योजना की पाइप लाइन बदलने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लोगों को एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है वह भी मुश्किल से 30 से 40 मिनट तक ही जबकि बिल पूरे माह का वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

परेशान ग्रामीण रात को भी नौलों में बारी लगाकर पानी भरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर डीएम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश ओली, मनीष ओली, नवल चतुर्वेदी, मुकुल ओली, रितिक खर्कवाल,मंटू ओली, मयंक ओली, विवेक ओली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि पेयजल लाइन करीब 40 वर्ष पुरानी है। पंपिंग के दौरान जर्जर पाइप फट जा रहे हैं। योजना में गांव के लिए राइजिंग मेन पाइप लाइन को पूर्णरूप से बदलने का कार्य किया जा रहा है जिसका कार्य शुरू भी हो गया है। जल्द ही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
---
साफ पानी की आपूर्ति शुरू
चंपावत। चंपावत के कई क्षेत्रों में रविवार को नलों से मिट्टीयुक्त पानी की आपूर्ति के एक दिन बाद अब साफ पेयजल की सप्लाई शुरू हो गई है। जल संस्थान के ईई विलाल यूनुस ने बताया कि रविवार को टैंकों की सफाई कराई गई थी जिस वजह से शुरुआत में कुछ देर के लिए मटमैले पानी की आपूर्ति हुई। उसके कुछ देर बाद ही साफ पानी आने लगा था। नलों में साफ पानी आने से लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
---
डीडीहाट नगर में दो दिन से लोग पानी के लिए परेशान
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। थल-डीडीहाट लिफ्टिंग पेयजल योजना में खराबी आने के कारण नगर में पेयजल का संकट बढ़ गया है। नगर के कई हिस्सों में दो दिनों से पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डीडीहाट नगर की करीब 20,000 की आबादी को थल-डीडीहाट लिफ्टिंग पेयजल योजना से पानी सप्लाई होता है लेकिन कुछ समय से इस योजना के मुख्य गेट वाॅल्व में खराबी आने से नगर के सप्लाई टैंकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। नगर के कई वार्डों में पानी का संकट गहरा गया है। जल संस्थान टैंकर से पानी की सप्लाई कर रहा है जो नाकाफी साबित हो रही है। सड़क से दूर मोहल्लों के लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इधर जल संस्थान ने अपने पुराने पानी के स्रोतों में भी सफाई करने का काम प्रारंभ कर दिया है ताकि इन स्रोतों से भी पानी को नगर के सप्लाई टैंकों में लाया जा सके। जल संस्थान के ईई अवधेश कुमार ने बताया कि थल-डीडीहाट लिफ्टिंग पेयजल योजना से पानी की सप्लाई में व्यवधान आने से पानी का संकट बना हुआ हैं। वहीं योजना की देखरेख कर रहे पेयजल निगम डीडीहाट के ईई संजय कुमार ने बताया कि मुख्य गेट वाॅल्व को एक-दो दिन में सही कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed