फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration in Collectorate regarding needle pumping scheme

सुई पंपिंग योजना को लेकर कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in Collectorate regarding needle pumping scheme
चंपावत जिला कार्यालय में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सुई पंपिंग योजना सुधारने के लिए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पेयजल योजना की मरम्मत के लिए कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने कहा कि करीब 40 साल पुरानी सुंई पंपिंग पेयजल योजना के स्रोत में पानी होने के बावजूद नलों में पानी नहीं आता है। तीसरे दिन पानी आता है और उसकी मात्रा भी पर्याप्त नहीं होती है। लोगों ने कहा कि इस योजना से पॉलिटेक्निक, सुई, कालाकोट, गलचौड़ा आदि स्थानों में पेयजल की आपूर्ति होती है। लोग कई बार संबंधित कार्यालय में गुहार लगा चुके हैं लेकिन पेयजलापूर्ति नहीं सुधर सकी है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पेयजल योजना का पुनर्गठन जल्द नहीं किया गया तो स्थानीय लोग बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में महेश चंद्र खर्कवाल, हेमा देवी, योगेश ओली, राहुल राम, अजय कुमार, मुकेश राम, देवकीनंदन, गौरव जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed