फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration in Barakot on demand of setting up e-KYC camp

Champawat News: ई केवाईसी कैंप लगाने की मांग पर बाराकोट में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Barakot on demand of setting up e-KYC camp
बाराकोट में ईकेवाईसी ​शिविर लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। 
लोहाघाट(चंपावत)। बाराकोट के बापरु में लोगों ने रसोई गैस सिलिंडर के लिए ई- केवाईसी कैंप लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लोहाघाट में जाकर ई-केवाईसी कराना आसान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तल्ला बापरु में पूर्व प्रधान कृष्ण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रसोई गैस सिलेंडर के लिए ई-केवाईसी कैंप गांव में लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी का मुख्य कार्यालय लोहाघाट में होने के कारण उनको ई-केवाइसी करवाने के लिए लोहाघाट जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा भी खर्च हो रहा है। कहा कि लोहाघाट जाकर भी लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। लोगों ने गांव में ही कैंप लगाकर समस्या के समाधान की मांग उठाई। बाराकोट में विधायक प्रतिनिधि होशियार सिंह बोहरा ने सरकार और डीएम से न्याय पंचायत स्तर कैंप लगाकर लोगों को सुविधा देने की मांग उठाई। इस मौके पर नारायण दत्त, कृष्ण सिंह, दीपक सिंह, दान सिंह, भुवन चंद्र, गिरीश चंद्र, रमेश चंद्र, हरीश चंद्र, ईश्वरी देवी, कलावती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed