{"_id":"65be7ce88467501e8305abab","slug":"demonstration-demanding-ban-on-sale-of-narcotics-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-101978-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक की मांग पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक की मांग पर प्रदर्शन
Sat, 03 Feb 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली के समीप रोष जताती महिलाएं। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री से आक्रोशित महिलाओं ने कोतवाल को ज्ञापन सौंपकर तत्काल अंकुश लगाने और कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इस बीच कोतवाली के समक्ष प्रदर्शन कर कड़ा रोष जताया।
शनिवार को पूर्व जिपं सदस्य उर्मिला चंद, रेनू पाल, कमला चंद, बबीता चंद, मुकेश जोशी समेत अनेक लोग कोतवाली पहुंचे। आक्रोशित महिलाओं ने कोतवाल चंद्र मोहन सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है। इससे युवा नशे के आदी हो रहे हैं। स्मैक और नशीले पदार्थ बाहर से आए लोग पहुंचा रहे हैं। इससे क्षेत्र में माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने तत्काल इस पर अंकुश लगाने व कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान भावना पंत, ललिता, पुष्पा बोरा, भावना भटट, पार्वती देवी, हरिप्रिया समेत अनेक महिलाएं शामिल रहीं। संवाद