{"_id":"5a60d3114f1c1ba1268b5278","slug":"demonstration-demanded-to-set-up-aadhaar-card-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड शिविर लगाने की मांग को प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड शिविर लगाने की मांग को प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
लधिया घाटी क्षेत्र में आधार कार्ड शिविर लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटी विकासखंड के लधिया घाटी क्षेत्र में आधार कार्ड शिविर नहीं लगने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आधार कार्ड शिविर लगाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन किया। आधार कार्ड शिविर नहीं लगाने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि आधार कार्ड बनाने के लिए यहां के लोगों को 163 किलोमीटर दूर बनबसा की दौड़ लगानी पड़ रही है।
इस मौके के पर उमेश भट्ट, केशव दत्त भट्ट, दीपक भट्ट, गोविंद भट्ट, श्याम सिंह, भुवन राम आदि ग्रामीणों का कहना है कि आधार कार्ड नहीं बन पाने से लोगों को समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली विभिन्न पेंशनों से वंचित होना पड़ रहा है। बैंकों में खाते खुलवाने, गैस कनेक्शन के आवेदन करने, विभिन्न प्रमाणपत्र बनाने के लिए काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
क्षेत्र में आधार कार्ड नहीं बनने से घाटी क्षेत्र के रीठा साहिब, बिनवालगांव, कुल्यालगांव, तलाड़ी, भिंगराड़ा, खरहीं, रमक, मंगललेख, वारसी आदि गांवों के लोग काफी परेशान हैं। कहा कि आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने की मांग को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों से कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन फिर भी शिविर नहीं लगाया जा सका।