फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration against the poor condition of the road connecting the border area

Champawat News: सीमांत क्षेत्र को जोडऩे वाली सड़क की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 04 Feb 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 04 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the poor condition of the road connecting the border area
चंपावत जिले के सीमांत मंच में खराब सड़क को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
चंपावत। जिले के सीमांत मंच-तामली क्षेत्र को जोडऩे वाली सड़क की बदहाली के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क की दशा नहीं सुधारे जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 32 किमी दूर मंच तामली की सड़क बारिश की वजह से और जियो कंपनी की ओर से नाली खुदाई का मलबा सड़क में फैलने से मंच बाजार का बुरा हाल है। एसबीआई मंच से तहसील तक की सड़क पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जियो कंपनी की ओर से ठीक बारिश में ओएफसी बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे सड़क में कीचड़ ही कीचड़ हो गया है। सड़क दुपहिया वाहनों को हर समय दुर्घटना की दावत दे रही है। ग्रामीण पंकज सिंह, सचिन सिंह, कमल सिंह, पंकज वर्मा, विवेक सिंह, सौरभ सिंह, दीपक सिंह, रविंद्र सिंह आदि व्यापारियों, वाहन स्वामियों ने सड़क से कीचड़ को जल्द से जल्द हटाने की मांग उठाई है। कहा कि सड़क से जल्द कीचड़ को साफ नही किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed