फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Democracy is the foundation of gram panchayats

लोकतंत्र की बुनियाद है ग्राम पंचायतें

Fri, 08 Jan 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराकोट Updated Fri, 08 Jan 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन

ग्राम्य विकास और पंचायतीराज संस्थान (यूआईआरडीपीआर) के तत्वावधान में ग्राम पंचायत सदस्यों, बीडीसी सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण में बाराकोट न्याय पंचायत के 120 में से 94 सदस्यों ने भाग  लिया। संस्थान के उप निदेशक आशीष पुनेठा ने शिविर का समापन किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की बुनियाद हैं। ग्रामीण जन प्रतिनिधियों को विभिन्न विकास कार्यों के तौर तरीकों की जितनी अधिक जानकारी होगी, वह अपनी ग्राम पंचायत के लोगों को उसका अधिकाधिक लाभ दिलाने में सक्षम हो सकते हैं।

विज्ञापन


एडीओ समाज कल्याण एमडी भट्ट ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि अब 18 वर्ष के विकलांग बच्चों को भी भरण-पोषण के लिए पांच सौ रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। इसी प्रकार जगरियों, डंगरियों, किसानों आदि को भी पेंशन सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 19 से 21 जनवरी तक न्याय पंचायत रैघांव में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्यों और वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा, जिसमें न्याय पंचायत बापरू, बाराकोट, वल्सों के छूटे हुए जन प्रतिनिधि भी प्रशिक्षण ले सकते हैं। बीडीओ पूरन सिंह रावत ने भी विभिन्न जानकारियां दी। इस दौरान संजय आर्या, हेमा जोशी, ओम प्रकाश ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed