{"_id":"6581c7d5ef33fa30c80caa36","slug":"demand-to-repair-damaged-hand-pump-champawat-news-c-229-1-shld1009-4122-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खराब हैंडपंप को ठीक कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खराब हैंडपंप को ठीक कराने की मांग
Tue, 19 Dec 2023 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के हनुमान मंदिर गार्ग में खराब पड़ा हैंड पंप। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के बजरंगबली वार्ड के हनुमान मंदिर मार्ग में लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। पूर्व सभासद राजकिशोर साह, नवीन चंद्र पांडेय, प्रकाश चंद्र, पार्वती देवी, हीरा देवी, जानकी देवी आदि का कहना था कि करीब एक महीने से हैंडपंप खराब पड़ा है। यह हैंडपंप करीब 500 से अधिक लोगों की प्यास बुझाता था। हैंडपंप खराब होने से लोग पानी के लिए नौले धारों की दौड़ लगाने को मजबूर हो रहे हैं। सभासद राजकिशोर का कहना है कि कई बार उन्होंने जल संस्थान से खराब हैंड पंप सही करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन जलसंस्थान को लोगों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि बीच में कई खराब हैंडपंप को ठीक कर दिया गया है। हनुमान मंदिर वाले हैंडपंप को भी शीघ्र ठीक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन