{"_id":"64f2233c180c8cbc070177b6","slug":"demand-to-provide-housing-facility-to-contract-workers-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-804-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: संविदा कर्मियों को आवास सुविधा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: संविदा कर्मियों को आवास सुविधा देने की मांग
Fri, 01 Sep 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
एनएचपीसी कार्यकारी निदेशक अशोक ग्रोवर से मितेते यूनियन पदाधिकारी। स्रोत :आयोजक
बनबसा (चंपावत)। आल इंडिया एनएचपीसी वर्कर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन (इंटक) के पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ में एनएचपीसी के कार्यकारी निदेशक अशोक ग्रोवर से भेंट की। फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष और महासचिव जीवन सिंह के नेतृत्व में 28 अगस्त को बनबसा शारदा वैली एनएचपीसी कर्मचारी संघ, धौलीगंगा इंप्लाइज यूनियन धारचूला, पार्वती इंप्लाइज यूनियन हिमाचल प्रदेश के यूनियन पदाधिकारियों ने एनएचपीसी संविदा कर्मियों को परिसर में आवासीय सुविधा देने की मांग की।
इसके अलावा बरसात में बैराज और फोर वे में चार माह के लिए रखे जाने वाले कर्मियों का कार्यकाल बढ़ाने, धौलीगंगा पावर स्टेशन की विभिन्न साइटों में कर्मचारियों की उपस्थित और डैम साइट छिरकला में शिफ्ट ड्यूटी की समस्या दूर करने की मांग की। बैठक में टनकपुर पावर स्टेशन से कार्यकारी अध्यक्ष विनोद उप्रेती, सचिव अमित कुमार, गोविंद सोनाल, महेश चंद्र भट्ट, धौलीगंगा पावर स्टेशन के रघुवर सिंह धामी, मोहन धामी, पार्वती प्रोजेक्ट के नरेश कुमार आदि थे। संवाद