{"_id":"6570a7f027fd4c43fa0238d9","slug":"demand-to-increase-seats-in-ma-and-msc-first-semester-champawat-news-c-229-1-shld1009-3809-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एमए और एमएससी प्रथम सेमेस्टर में सीट बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एमए और एमएससी प्रथम सेमेस्टर में सीट बढ़ाने की मांग
Wed, 06 Dec 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज में एमए व एमएससी में सीटें बढाने की मांग को लेकर प्राचार्य के माध्यम से कुलप
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में एमए और एमएससी प्रथम सेमेस्टर में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर एबीवीपी और छात्र संघ पदाधिकारियों ने प्राचार्य के माध्यम से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति को ज्ञापन भेजा है। छात्रों ने जल्द सीट न बढ़ाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री विवेक पुजारी, छात्रसंघ अध्यक्ष रितिक ढेक के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधि मंडल प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता से मिले और ज्ञापन देकर छात्रों की समस्या से अवगत कराया। ज्ञापन में कहा है कि लोहाघाट महाविद्यालय में एमए राजनीतिक विज्ञान प्रथम सेमेस्टर और एमएससी भौतिक विज्ञान प्रथम सेमेस्टर में सीट कम होने के कारण कई छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए हैं। वर्तमान में महाविद्यालय में दोनों विषयों में 30-30 सीट निर्धारित हैं, सीट कम होने से छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। छात्रों ने प्रत्येक विषय में 30-30 सीट और बढ़ाने की मांग की, जिससे सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिल सके। इस मौके पर छात्रसंघ महासचिव मनीष बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज सगटा, कोषाध्यक्ष साहिल अधिकारी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रवीन बडेला, योगेश महर, गौरव पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद