फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand to distribute medicine for cleaning drains and purifying water

Champawat News: नालों की सफाई और पानी शुद्ध करने के लिए दवा वितरित करने की मांग

Thu, 20 Jun 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 20 Jun 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Demand to distribute medicine for cleaning drains and purifying water
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर बनबसा की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मानसून के साथ बरसात शुरू होने वाली है। लेकिन प्रशासन ने अभी तक क्षेत्र में बाढ़ और जलभराव की समस्या दूर करने के उपाय नहीं किए गए हैं। उन्होंने शीघ्र ही प्रशासन से क्षेत्र के बंद पड़े नालों और नालियों की सफाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बरसात में हुड्डी नदी बनबसा के लिए अभिशाप बन जाती है। इसी नदी का पानी बरसात में आनंदपुर से होते हुए बनबसा में बाढ़ का रूप ले लेता है। तीन दशकों से शासन प्रशासन हुड्डी नदी से बाढ़ नियंत्रण के कारगर उपाय नहीं किए गए हैं। जलभराव के रोकथाम की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। टनकपुर बनबसा एनएच किनारे के प्राकृतिक नालों की सफाई और पुलियों का निर्माण नही किया जा सका है। यहां की आठ ग्रामसभाओं के प्रधान दीपक प्रकाश चंद, अनिल प्रसाद, हर्ष बहादुर चंद, भावना नेगी, सुमन चंद, विनीता देवी, महेश मुरारी, गंगा विश्वकर्मा ने प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों में दवा वितरित करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed