फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand raised for posting of English teacher in GIC Kimtoli

Champawat News: जीआईसी किमतोली में अंग्रेजी शिक्षक के तैनाती की उठी मांग

Wed, 07 Aug 2024 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 07 Aug 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for posting of English teacher in GIC Kimtoli
जीआईसी किमतोली में अंग्रेजी ​शिक्षक के रिक्त पद को भरने की मांग को लेकर प्रधानाचार्य के माध्यम
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड के गुमदेश क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज किमतोली में लंबे समय से रिक्त अंग्रेजी विषय के शिक्षक की तैनाती न होने पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है। अभिभावकों ने प्रधानाचार्य के माध्यम से सीईओ एमएस बिष्ट को ज्ञापन भेजकर जल्द शिक्षक की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि जीआईसी किमतोली में कक्षा नौ से 12वी तक की कक्षा में अंग्रेजी का शिक्षक नहीं होने से छात्र छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो रही है। कहा कि नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ होने के चार माह बीत गए हैं। अभिभावकों ने कहा कि अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषय का शिक्षक नहीं होने से उन्हें बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। उन्होंने शीघ्र अंग्रेजी विषय के शिक्षक की नियुक्ति न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान गीता देवी, पुष्पा अधिकारी, हीरा देवी, मोहनी देवी, सुनीता देवी, कमला देवी, आशा अधिकारी, रेखा अधिकारी, गंगा अधिकारी, विमला सरिता देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed