फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   demand of aresting

हत्यारोपियों को पकड़ने की मांग

Thu, 04 Aug 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Thu, 04 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
demand of aresting
हत्यारोपियों को पकड़ने की मांग - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। 16 जुलाई को मउ गांव में हुई मारपीट के दौरान घायल हुए 31 वर्षीय युवक की मंगलवार को मौत होने के बाद परिवार में मातम पसरा है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मृतक की पत्नी ने अपने दो छोटे बच्चों और परिजनों के साथ एसडीएम कार्यालय आकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए मामले की जांच राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मृतक युवक हीरा सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह की पत्नी गंगा देवी अपने मासूम बच्चों विजय, तरुन और मृतक के चाचा मदन सिंह, चाची पार्वती देवी, मृतक के बड़े भाई गोविंद सिंह, भूपेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, आनंद सिंह, बसंत सिंह, शेखर सिंह, अमित सिंह आदि के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचीं। उनका कहना था कि हीरा की मौत के तीन बाद भी राजस्व पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


उन्होंने राजस्व पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मालूम हो कि 16 जुलाई को कुत्ते का पैर गाड़ी से दबने पर मउ गांव के लोगों ने हीरा को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पिता प्रहलाद सिंह ने 18 जुलाई को राजस्व पुलिस में दो युवकों के खिलाफ उनके पुत्र पर जानलेवा हमला और मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


sदो अगस्त को युवक ने दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। प्राथमिक दर्ज होने के बाद से राजस्व पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने पर परिजनों ने गहरा रोष जताया है। राजस्व उपनिरीक्षक राकेश फर्त्याल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed