फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand For Teachers in Bhingrada

भिंगराड़ा में अधिकारियों से वार्ता नाकाम, आंदोलन में डटे हैं ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demand For Teachers in Bhingrada
भिंगराड़ा जीआईसी में खाली पदों को भरने की मांग को लेकर धरना देते ग्रामीण। फोटो: संवाद न्यूज एजेंस - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जीआईसी भिंगराड़ा में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए ग्रामीण आठ अक्तूबर से धरना दे रहे हैं। आंदोलनकारियों से अधिकारियों की वार्ता से भी समस्या नहीं सुलझ सकी। ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षकों की तैनाती पर ही वह आंदोलन खत्म करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षकों की तैनाती की मांग के लिए अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) और ग्रामीण आठ अक्तूबर से भिंगराड़ा के ऐड़ी देवता मंदिर परिसर में धरना दे रहे हैं। वह प्रधानाचार्य समेत रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, गणित, संस्कृत के प्रवक्ता, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान विषय के सहायक शिक्षकों के खाली पद भरने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीटीए अध्यक्ष सतीश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, उमेश चंद्र भट्ट, देवकीनंदन भट्ट, शेखर भट्ट, विपिन भट्ट, दीपक चंद्र ने शुक्रवार को धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटी के तहसीलदार सचिन कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप ने ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर खाली पदों पर तैनाती का आश्वासन दिया, जिसे आंदोलनकारियों ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले खाली पदों पर शिक्षकों की तैनाती की जाए, उसके बाद ही आंदोलन खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed