फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand For Sweing Machine

मशीने न मिलने से महिलाओं ने काटा हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demand For Sweing Machine
टनकपुर में श्रम कार्यालय पहुंची महिलाओं का प्रदर्शन।संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। श्रम विभाग की ओर से बांटी जा रही सिलाई मशीन न मिलने से गुस्साई महिलाओं ने सुबह से ही श्रम विभाग कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यालय के चैनल और शटर में तोड़फोड़ का प्रयास किया तो भवन स्वामी ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

श्रम विभाग पिछले तीन दिनों से क्षेत्र की महिलाओं को सिलाई मशीनें बांटी जा रहा था। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने 26 दिसंबर को बनबसा के फागपुर स्थित अपने आवास पर इसका शुभारंभ किया। इसलिए मंगलवार को कई महिलाएं श्रम कार्यालय पहुंच गईं लेकिन सिलाई मशीन लिए बिना लौटी महिलाएं संगठित होकर श्रम विभाग पर आरोप लगाने लगीं।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि श्रम विभाग के कार्यालय में देर रात तक चंद लोगों को मशीनें बांटी गईं हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में महिला श्रमिक तड़के ही रेलवे स्टेशन स्थित भट्ट बिल्डिंग स्थित श्रम कार्यालय पहुंच गई। जहां उन्होंने हंगामा कर दिया। भवन स्वामी शंकर दत्त भट्ट ने पुलिस बुला ली थी। एसआई देवेंद्र मनराल ने जैसे-तैसे महिलाओं को समझा कर भीड़ को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम अधिकारी मीनाक्षी भट्ट ने महिलाओं के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि पंजीकृत महिलाओं को तीन दिनों में वर्ष 2018 की बची करीब 900 मशीनें बांट दी गई हैं। अब मशीनें समाप्त हो गई हैं। आगे भी मशीनें पहुंचने पर वरीयता पर ही महिलाओं को मशीनें बांटी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed