फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand for re-checking the copies of graduation third year

स्नातक तृतीय वर्ष की कापियां दोबारा जांचने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demand for re-checking the copies of graduation third year
टनकपुर महाविद्यालय में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। महाविद्यालय के छात्रों ने बीए, बीकॉम, बीएससी तृतीय वर्ष के परीक्षाफल में संशोधन करने और कापियों को दोबारा जांचने की मांग उठाई है। उन्होंने इस बाबत सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य डॉ. नगेंद्र द्विवेदी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में लिखा है कि स्नातक तृतीय वर्ष के सभी संकायों के परीक्षार्थियों के परीक्षाफल लगभग 86 प्रतिशत संतोषजनक नहीं हैं। इसके अलावा कई छात्रों के प्रयोगात्मक परीक्षाओं में अनुपस्थित दर्शाया गया है जिससे परीक्षार्थियों में रोष है। उन्होंने टनकपुर महाविद्यालय को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की जगह कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से संबद्ध करने की भी मांग की है। ज्ञापन में बबीता पार्की, आमना, प्रियंका, कीर्ति गुप्ता, काजल, निकिता जोशी, कोमल, संजना चौधरी आदित्य अग्रवाल, नवी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed