{"_id":"6929e0eeabc5589c8f07fe76","slug":"demand-for-night-train-operations-to-delhi-mumbai-dehradun-champawat-news-c-229-1-shld1007-132394-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रात के समय दिल्ली, मुंबई, देहरादून के लिए ट्रेन संचालन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रात के समय दिल्ली, मुंबई, देहरादून के लिए ट्रेन संचालन की मांग
Fri, 28 Nov 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। लायंस क्लब ने पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर टनकपुर रेलवे स्टेशन से रात के समय विभिन्न स्थानों के लिए ट्रेन संचालन की मांग उठाई। साथ ही पार्सल सेवा शुरु करने पर भी विचार का अनुरोध किया गया।
क्लब अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल के नेतृत्व में लोगों ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में आने वाले तीर्थ यात्री और व्यापारियों, सैनिक, विद्यार्थियों के लिए रात के समय विभिन्न स्थानों के लिए रेल सेवा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लखनऊ वाया पीलीभीत, मैलानी, दिल्ली वाया बरेली, रामपुर, देहरादून वाया बरेली, रामपुर, कानुपर वाया बरेली, कासंगज, मुंबई वाया बरेली, आगरा और नगर से अमृतसर, जम्मूतवी तक ट्रेन संचालन होने से क्षेत्रवासियों की आवाजाही की सुविधा मिलेगी। अध्यक्ष ने बताया कि पार्सल सेवा शुरू कराने के लिए महाप्रबंधक ने विचार करने की बात कही है। इस मौके पर उपाध्यक्ष रचित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, पूर्व अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, पुनीत शारदा आदि मौजूद रहे। संवाद