{"_id":"59f36ccf4f1c1bce538b9923","slug":"demand-for-mud-sludge-restriction","type":"story","status":"publish","title_hn":"खच्चरों से सामान ढुलान पर प्रतिबंध हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खच्चरों से सामान ढुलान पर प्रतिबंध हटाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते पूर्णागिरि मंदिर समिति के पदाधिकारी व दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्णागिरि मंदिर समिति एवं दुकानदारों ने प्रशासन से भैरव मंदिर से ऊपर खच्चरों से सामान के ढुलान पर लगाया प्रतिबंध सशर्त हटाने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम अनिल चन्याल को ज्ञापन सौंप मांग पूरी करने का आग्रह किया है। एसडीएम ने समिति के पदाधिकारियों एवं दुकानदारों को एक-दो दिन के अंदर निर्णय लेने का भरोसा दिया है।
शुक्रवार को मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन पांडेय के नेतृत्व में एसडीएम से मिले समिति व दुकानदारों के शिष्टमंडल ने कहा है कि भैरव मंदिर से ऊपर खच्चरों से सामान के ढुलान पर प्रतिबंध लगाने से दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों से सामान का ढुलान महंगा पड़ने से दुकानदारों की जेब पर मार पड़ रही है। उन्होंने शर्त रखी है कि पूर्णागिरि मेला अवधि के अलावा शारदीय नवरात्रों में 15 दिन, 31 दिसंबर मेले के लिए 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक, महाशिवरात्रि पर्व पर दो दिन पहले और दो दिन बाद तक खच्चरों से सामान ढुलान पर प्रतिबंध लगाया जाए, लेकिन शेष दिनों में प्रतिबंध न लगाने की मांग की।
उन्होंने विश्वास दिलाया है कि खच्चरों से सामान ढुलान के दौरान समिति, दुकानदार और खच्चर स्वामियों द्वारा भैरव मंदिर से काली मंदिर अपने स्तर से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। ज्ञापन देने वालों में समिति के सचिव गिरीश पांडेय, बीडीसी सदस्य रेखा पांडेय, नंदा बल्लभ तिवारी, हेम चंद्र पांडेय, महेश पांडेय, राकेश पांडेय, दिनेश पांडेय, बेनी प्रसाद, हरीश पांडेय, उप प्रधान मोहन पांडेय, मुकेश पांडेय आदि शामिल थे।