{"_id":"6105aa6f8ebc3e1741500623","slug":"demand-for-hill-certificate-in-tanakpur-tanakpur-news-hld4330483195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतीय प्रमाणपत्र न बनने से भड़के बेरोजगार, तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतीय प्रमाणपत्र न बनने से भड़के बेरोजगार, तहसील में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पर्वतीय प्रमाण पत्र के लिए तहसील में प्रदर्शन करते आवेदक।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। तहसील से पर्वतीय प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने से नौकरी के लिए आवेदन कर रहे बेरोजगार युवक-युवतियां खासी परेशान हैं। शनिवार को उन्होंने पूर्व सभासद राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन कर गुस्सा जाहिर किया।
उनका कहना है कि शासनादेश के बावजूद तहसीलदार की ओर से प्रमाण पत्र जारी न कर बेरोजागरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर तहसीलदार को तत्काल हटाने की मांग की है।
प्रदर्शन के बाद एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि शासनादेश में चंपावत जिले के समूचे क्षेत्र को पर्वतीय क्षेत्र घोषित किया गया है, लेकिन तहसीलदार इस शासनादेश को दरकिनार कर प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने विभिन्न विभागों में भर्ती निकाली है और बेरोजगार युवाओं को आवेदन करने के लिए पर्वतीय प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ रही है।
उन्होंने बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे तहसीलदार को तत्काल हटाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अनीता कुमारी, संध्या कुमारी शर्मा, आरपी राणा, नाजिया खातून, महनाज परवीन, राहिला आदि थे।