{"_id":"5a20372c4f1c1b97678bee1f","slug":"demand-for-high-level-scrutiny-of-cow-slaughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशज के कटे सिर के उच्च स्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशज के कटे सिर के उच्च स्तरीय जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते छात्र।
- फोटो : Students handed over the memorandum addressed to the Tehsildar to the Tehsildar.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना और आर्यन संगठन ने शहर में मिले गोवंशज का कटा सिर मिलने के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
आर्यन संगठन जिलाध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी के नेतृत्व में तहसीलदार नीलू चावला के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज गौवंशजों को रैनबसेरा बनाने, बढ़ती आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करने की मांग की। कहा कि नगर में गोवंशज का कटा सिर मिलने के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हुआ है।
आर्यन संगठन द्वारा दिए ज्ञापन में गोवंशज के कटे सिर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, क्षेत्र में बढ़ रहे गो तस्करों को संरक्षण देने वालों को चिह्नित करने, बाहरी व अनजान लोगों का अनिवार्य रूप से सत्यापन करने, सत्यापन न कराने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पवन पांडेय, शुभम बिष्ट, गौरव भट्ट, अनिता जोशी, दशरथ सिंह, रोहित ढेक, हिमांशु राय आदि मौजूद थे। इस मौके पर धर्म जागरण के नगर संयोजक उमेश चंद्र पुनेठा, मुरलीधर सकलानी, कमल गहतोड़ी, हिमांशु जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
स्कूल बंद करवाने पर विरोध जताया, ज्ञापन दिया
चंपावत। 17 नवंबर को लोहाघाट में गोवंशज का कटा सिर मिलने के मामले में विवाद अभी पूरी तरह थमा नहीं है। खुलासे को लेकर भी कुछ संगठन सवाल उठा रहे हैं। वहीं अब लोहाघाट की सामाजिक कार्यकर्ता व तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी ने इस विवाद के बीच कई बार विद्यालयों को बंद कराए जाने को छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज धर्म या जाति के नाम पर स्कूल बंद कराने पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन