फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand for ensuring management

पूर्णागिरि में गैर मेला अवधि में भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने की मांग

Fri, 15 Feb 2019 10:35 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 15 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
Demand for ensuring management
तहसीलदार पूनम पंत को ज्ञापन सौंपते पूर्णागिरि विकास समिति के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

मां पूर्णागिरि विकास संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज गैर मेला अवधि में भी पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं को मेले की तर्ज पर व्यवस्थाएं मुहैया कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


तहसीलदार पूनम को सौंपे गए ज्ञापन में समिति ने कहा है कि मुख्य मंदिर में चढ़ावे के लिए दानपात्र लगाया जाए, ताकि चढ़ावे के लिए श्रद्धालुओं से जोर जबरदस्ती न हो। इसके अलावा समिति ने ठुलीगाड़-भैरव मंदिर मार्ग पर टैक्सी वाहनों के संचालन में शुल्क की वसूली बंद करने, रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक पूर्णागिरि मार्ग पर यातायात बंद रखने, वाहनों से पार्किंग स्थल पर ही पार्किंग शुल्क की वसूली करने, शारदा स्नानघाट और नेपाल मार्ग पर पथ प्रकाश के उचित प्रबंध करने और शहर क्षेत्र को रात्रि में विद्युत कटौती से मुक्त रखने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष केदार सामंत, मदन कुमार, प्रवीन मेहता, कुमुद जोशी, प्रभु सिंह, कमल पाटनी, कुंदन मेहरा, गिरीश शर्मा, मलेश पांडेय, गिरीश वर्मा, कमल पंत आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed