{"_id":"62a0e5e1605b36765801f5f4","slug":"demand-for-doctor-in-tan-vally-champawat-news-hld4652854187","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 किमी दूर से आकर डॉक्टर के लिए गुहार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 किमी दूर से आकर डॉक्टर के लिए गुहार लगाई
विज्ञापन
टांण अस्पताल में डॉक्टर की मांग के लिए 90 किमी दूर चंपावत पहुंच सीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय को ज्ञापन
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। लधिया घाटी के दूरस्थ टांण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में डॉक्टर की मांग के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने 90 किमी दूर टांण से जिला मुख्यालय की दौड़ लगाई। ग्राम प्रधान चंद्रशेखर के नेतृत्व में यहां पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से टांण अस्पताल की दुर्दशा और खस्ताहाल व्यवस्था सुधारने का आग्रह किया। इसके लिए ग्रामीणों ने प्रभारी सीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय को ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछड़े टांण क्षेत्र में सुविधाओं का अभाव है। अस्पताल खोलने के बावजूद इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में न डॉक्टर है न फार्मासिस्ट। अस्पताल में बिजली तक नहीं है। इलाज का दारोमदार वार्डब्वॉय राजेंद्र गिरि के जिम्मे है। ग्रामीणों ने कहा कि छह जून को कुलियालगांव में हुए जीप हादसे के घायलों को भी इस अस्पताल में इलाज नहीं मिल सका था। ग्रामीणों ने डॉक्टर की तैनाती सहित अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में उपप्रधान भोला दत्त गड़कोटी, टांण जीआईसी के पीटीए अध्यक्ष नीलांबर आदि के हस्ताक्षर थे।
टांण अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए हरसंभव उपाय किए जाएंगे। डॉक्टर और फार्मासिस्ट की तैनाती सहित इलाज की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा। - डॉ. इंद्रजीत पांडेय, प्रभारी सीएमओ, चंपावत।