फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   dehradun takes away senior hockey championship

हॉकी सीनियर वर्ग की चैंपियनशिप पर देहरादून का कब्जा

Mon, 16 Oct 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Mon, 16 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
dehradun takes away senior hockey championship
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय से सब जूनियर चैंपियनशिप की ट्राफी लेते स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की टीम के खिलाड़ी। - फोटो : amar ujala
राज्य स्तरीय 17 वीं बालक हॉकी प्रतियोगिता फाइनल मुकाबलों के साथ ही सोमवार को संपन्न हो गई। सीनियर वर्ग में देहरादून एवं जूनियर व सब जूनियर वर्ग की चैंपियनशिप पर स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने कब्जा जमाया। बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।  
विज्ञापन


स्टेडियम मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के तहत सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला देहरादून व चंपावत के बीच हुआ, जिसमें देहरादून ने चंपावत को पराजित कर चैंपियनशिप जीती। जूनियर वर्ग का फाइनल स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून व देहरादून जिले की टीम के मध्य हुआ, जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने देहरादून जिले का हराया।
विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग के फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून व ऊधम सिंह नगर जिले की टीम में भिडंत हुई। स्पोर्ट्स कॉलेज ने ऊधम सिंह नगर को करारी शिकस्त दी। निर्णायक मंडल में सुरेंद्र सिंह अधिकारी, तरुण बेलवाल, अशोक ठकुराठी, दीपक वर्मा, राजेंद्र कनवाल, प्रकाश सिंह, गौरव, सतीश जोशी, कुंदन कनवाल, सैमुअल चंद्र, नीरज वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश राय ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, जिला खेल समंवयक प्रदीप बोहरा, एसपी यादव, अंबा दत्त पंत, वेदप्रकाश पंत, मुकेश वर्मा आदि ने सहयोग दिया। प्रतियोगिता के संयोजक मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित व सह संयोजक जीआईसी के प्रधानाचार्य तेज बहादुर गंगवार ने सहयोगियों का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed