{"_id":"5af08aa44f1c1b63098b87ec","slug":"deepwater-water-crisis-in-raikot-kunwar-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"राईकोट कुंवर गांव में गहराया जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राईकोट कुंवर गांव में गहराया जल संकट
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Mon, 07 May 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के राईकोट कुंवर में नौले से पानी भरती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकासखंड लोहाघाट के राईकोट कुंवर गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जल संस्थान द्वारा इस गांव में तीसरे दिन पानी की आपूर्ति की जा रही है, इसमें भी पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है। लोगों को पानी के लिए नौलों और धारों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
राईकोट कुंवर गांव में करीब 150 परिवार रह रहे हैं। जलसंस्थान की ओर से इस गांव में खर्क तोक पर बनी पेयजल योजना से हर तीसरे दिन पानी की आपूर्ति की जा रही है। अधिकतर लोगों के घरों में पानी के कनेक्शन न होने के कारण वह स्टेंड पोस्ट से ही पानी भरते हैं। लोगों का कहना है कि इन दिनों योजना से तीसरे दिन भी मात्र 15 से बीस मिनट ही पानी की आपूर्ति की जा रही है।
लोगों को पर्याप्त पानी न मिलने के कारण लोगों को गांव के एकमात्र नौले से पानी लाना पड़ रहा है। यहां भी सुबह से ही लोगों की भीड़ लग जा रही है। लोगों ने कहा कि गांव के लिए बनी पेयजल योजना में पानी तो है, लेकिन रखरखाव के अभाव में गांव में बनाए गए टैंक पर बहुत कम पानी आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह समस्या उन्होंने तहसील दिवस में भी उठाई जा चुकी है। लेकिन अब तक कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अगर समय से विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर गिरीश कुंवर, उमेश सिंह, कुंवर महराज सिंह, नरेश सिंह, जगदीश सिंह, गोविंद सिंह, रुकमणी देवी, हेमा देवी, संगीता देवी, भागीरथी देवी आदि मौजूद रहे।