{"_id":"66f98e5e8fc77877c10446cb","slug":"deepotsav-devidhura-11th-november-champawat-news-c-229-1-shld1026-113692-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: देवीधुरा में 11 नवम्बर से होगा दीपोत्सव कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: देवीधुरा में 11 नवम्बर से होगा दीपोत्सव कार्यक्रम
Sun, 29 Sep 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
पाटी/देवीधुरा (चंपावत)। मां वाराही धाम देवीधुरा में 11 से 15 नवंबर तक दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रविवार को दीपोत्सव कमेटी ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। कमेटी अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि दीपोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बाहर से कलाकारों को आमंत्रित करने के साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। दीपोत्सव कमेटी की ओर से लक्की ड्रा का आयोजन किया जाएगा।
बाहर से आने वाले व्यापारियों को कार्यक्रम के दौरान दुकान लगाने पर एक निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। बैठक में मां वाराही धाम देवीधुरा के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विक्रम कठायत, राजेश गहड़वाल बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, कीर्तिबल्लभ, जगदीश सिंग्वाल, नरेंद्र गोस्वामी, ठाकुर सिंह, लक्ष्मीदत्त जोशी, संजय लमगड़िया, पुष्कर भट्ट, गोकुल कोहली, दिनेश आदि मौजूद रहे।