फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deepening drinking water crisis due to collapse of plan

योजना ध्वस्त होने से गहराया पेयजल संकट

Mon, 10 Jul 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत) Updated Mon, 10 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Deepening drinking water crisis due to collapse of plan
मूलाकोट में पेयजल योजना ध्वस्त होने से वर्षा का पानी एकत्र करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
पाटी विकासखंड की लग्गाभाम-मूलाकोट-अमौली पेयजल योजना ध्वस्त होने से कई गांवों मेें पेयजल संकट पैदा हो गया है। लोग गाड़-गधेरों और बारिश का पानी पीकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह अधिकारी, ग्राम प्रधान अमौली सुरेश भट्ट, मूलाकोट के प्रधान डूंगर सिंह, खुशाल सिंह अधिकारी, चंदन सिंह, प्रताप सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के लिए करीब 10 किमी लंबी पेयजल योजना का निर्माण किया है। करीब एक सप्ताह पूर्व भारी वर्षा के चलते पेयजल योजना मुख्य स्रोत के अलावा कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रमदान के जरिये अस्थाई रूप से काम चलाऊ व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के छह सौ परिवार पानी के लिए इसी पेयजल योजना पर निर्भर हैं। पेयजल योजना ध्वस्त होने से ग्रामीण गाड़ गधेरों के अलावा वर्षा का पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने शीघ्र पेयजल योजना को ठीक कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed