फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deepak elected president fifth time

दीपक सिंह अधिकारी लगातार पांचवी बार अध्यक्ष चुने गए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Deepak elected president fifth time
पाटी में राशिसं की ब्लाक इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारी दीपक, नरेंद्र, रज्जन, गिरीश, खुशाल का स्वा? - फोटो : LOHAGHAT
राजकीय शिक्षक संघ की लोहाघाट का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। जिसमें शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के अलावा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें दीपक सिंह अधिकारी लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

जीजीआईसी सभागार में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख नेहा ढेक, विशिष्ट अतिथि आरसी पुरोहित, बीईओ हरेंद्र साह ने किया। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में सार्वजनिक शिक्षा की गुणवत्ता में शिक्षक संघ एवं शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं का कहना था कि आज के दौर में जहां राजकीय विद्यालयों के शैक्षिक गुणवत्ता में अच्छा सुधार हुआ है। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को चिंताजनक बताया। नरेश राय के संचालन निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य एचएन जोशी, प्रधानाचार्या मीना शुक्ला की देखरेख में ब्लाक की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें सर्व सम्मति से दीपक अधिकारी को अध्यक्ष, गोविंद मेहता को मंत्री, सुधाकर जोशी, कला चंद को उपाध्यक्ष, राजूशंकर जोशी, चंद्रा पांडेय को संयुक्त मंत्री, अरविंद वाजपेयी को संगठन मंत्री चुना गया। इस मौके पर जिला मंत्री जगदीश अधिकारी, प्रकाश बोहरा, आनंद ओली, नरेश देव, सुनील पांडेय, अर्जुन सिंह, जीवन कलौनी, जीवन राय, दीपक भट्ट, महेंद्र ढेक, कैलाश मेहता, ऋचा राय, भारतीय राय, शांति सामंत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

दीपक भट्ट चुने गए पाटी ब्लॉक इकाई अध्यक्ष
पाटी (चंपावत)। राजकीय शिक्षक संघ पाटी की ब्लॉक इकाई के द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें दीपक चंद्र भट्ट को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा नरेंद्र नाथ गोस्वामी को मंत्री, रंजन कफलटिया उपाध्यक्ष, मुन्नी धामी उपाध्यक्ष, गिरीश जोशी को संयुक्त मंत्री तथा खुशाल सिंह रावत को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया।

लोहाघाट में राशिसं की ब्लाक कार्यकारिणी के नव निर्वाचित पदाधिकारी दीपक, गोविंद, सुधाकर, कला, राजू

लोहाघाट में राशिसं की ब्लाक कार्यकारिणी के नव निर्वाचित पदाधिकारी दीपक, गोविंद, सुधाकर, कला, राजू- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed